पटना। पुनपुन नदी के उफान से पटना-गया रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया है। पटना जिले के पुनपुन में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद पानी रेल पुल संख्या-21 के गार्डर तक पहुंच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन निलंबित कर दिया है।
