• Mon. Nov 2nd, 2026

JANMATTV.IN

जनमत टीवी उत्तराखंड राज्य का उभरता हुआ न्यूज़ डिजिटल प्लेटफोर्म है इसके जरिये आप उत्तराखंड की तमाम छोटी बड़ी ख़बरें देख सकते है सम्पर्क सूत्र - 9756569111

10 दिन में दोगुना हुआ प्याज, चीनी से भी तेज भागे दाम और बिगड़ा रसोई का बजट; ड्राई फ्रूट्स में भी लगी ‘आग’

सोनीपत। वर्षा और त्योहारी मांग ने आम आदमी की थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है। रसोई की धुरी माने जाने वाले प्याज के दाम अब चीनी से भी तेज भाग रहे हैं।महज दस दिन पहले 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज खुदरा बाजार में उछलकर 65 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि खुदरा में चीनी 70 रुपये से 62 तक लौट आई है।थोक मंडी में प्याज 45 से 55 रुपये प्रति किलो की बोली पर छूटा। अचानक आई इस तेजी से मध्यम और गरीब वर्ग का मासिक बजट पूरी तरह चरमरा गया है। वहीं फलों, हरी सब्जियों, दालों व रसोई से जुड़ी अन्य चीजों पर महंगाई की मार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *